गुमला, मार्च 29 -- रायडीह। रायडीह क्षेत्र में रविवार को सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की मिसाल देखने को मिली। पुरानी रायडीह स्थित गौसिया मस्जिद की छत की ढलाई का कार्य स्थानीय लोगों ने श्रमदान से सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कार्य में रायडीह के साथ-साथ पतराटोली,बरगीडांड़, महुआटोली और सुरसांग गांवों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे सभी ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई। किसी ने श्रमदान कर सहयोग किया, तो किसी ने पानी, बालू और सीमेंट की व्यवस्था में योगदान दिया। इससे पहले भी मस्जिद निर्माण के लिए लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग दिया था।मौके पर मस्जिद के इमाम हाफिज तनवीर आलम, सदर कयुम खान, सेक्रेटरी मुस्ताक खान व खजांची मकसुद मीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.