गुमला, अप्रैल 10 -- रायडीह। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को पशु चिकित्सालय परिसर रायडीह में 10 लाभुकों के बीच आठ बकरी और दो बकरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ प्रधान हांसदाक ने लाभुकों को बकरी पालन को आय का बेहतर साधन बताते हुए नियमित देखभाल, समय-समय पर दवा और पशु चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही। उन्होंने बकरियों के बीमा कराने पर भी जोर दिया। इस योजना के तहत लाभुकों को 20 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया है। मौके पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तेज नारायण गुरु, काशवर सिंह,पारावेट महेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.