गुमला, अप्रैल 26 -- रायडीह। प्रखंड के शंखमोड़ मांझाटोली स्थित गोल घर में रविवार को अंजुमन शबाबे इस्लाम लाइफ सेबर शंखमोड़ मांझाटोली और टीम उम्मीद गुमला के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल नौ यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर अब्दुल गफार खान ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के आयोजन से युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित होती है और जरूरतमंदों की मदद करने का हौसला बढ़ता है।शिविर यह भी पढ़ें- नवजीवन हॉस्पिटल में लगाया गया रक्तदान शिविर में एएनएम अंजू किंडो,सहायक अशोक उरांव, सुनील उरांव, सहनवाज आलम, सलाउद्दीन आलम, किरण प्रसाद, खुर्शीद आलम और तस्लीम खाना सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंद...