गुमला, मई 29 -- गुमला, संवाददाता। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के सेमरटोली गांव निवासी डेविड केरकेट्टा (26वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के पिता जेरेम केरकेट्टा ने बताया कि गुरूवार दोपहर परिवार के लोग कोन्डरा बाजार गए हुए थे। बाजार से लौटने के बाद रात में भोजन कर डेविड नई बनी आवास में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। इस दौरान वह घर के दरवाजे के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला।घटना यह भी पढ़ें- गुमला में आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की मदद से अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी,तभी सुरसांग थाना पुलिस मौके...