गुमला, अप्रैल 22 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह क्षेत्र के बिची पहाड़ में मंगलवार दोपहर असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। विस्तृत क्षेत्र में फैले जंगल में आग तेजी से फैल गई। जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए खटखोर,आम्बाटोली,कांशीडांड़ और सुगाकाटा के ग्रामीण दिन से ही लगातार प्रयास में जुटे रहे।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम शाम में मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। वनपाल चन्द्रेश उरांव ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जंगल में आग लगाना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड ग्रामीणों और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया गया।...