गुमला, सितम्बर 6 -- रायडीह, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों में चुड़ामनी नाथ साहु , अतिश कुमार खेरवार और राज राम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सुरसांग थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की अपने नानी के घर करमा पर्व मनाने गई थी। गुरुवार शाम को लौटते समय वाहन न मिलने पर वह पैदल आ रही थी। इसी दौरान गांव का ही चुड़ामनी नाथ साहु टेम्पो लेकर पहुंचा और लड़की को घर छोड़ने का बहाना कर बैठा लिया। टेम्पो में उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। टेम्पो में बैठते ही तीनों युवकों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर साहस दिखाते हुए नाबालिग ने एक गा...