गुमला, अप्रैल 4 -- रायडीह प्रतिनिधि।रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गीत प्रस्तुत कर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।कार्यक्रम की शुरुआत कृषि फार्म स्थित सरना स्थल पर हुई। जहां बैगा पूजार दीपक बैगा के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा में टुना बैगा, गंगा बैगा, प्रदीप बैगा, पैरू बैगा एवं बंधु बैगा ने सहयोग किया। मौके पर गांव, समाज और देश की सुख-शांति,समृद्धि, अच्छी वर्षा और अच्छी फसल की कामना की गई। पूजा के बाद भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जनजातीय समुदाय के सैकड़ों लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा कृषि फार्म स्थ...