गुमला, अप्रैल 1 -- रायडीह। प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर रायडीह प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतराटोली में चार अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में जनजातीय समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और ढोल, नगाड़ा व मांदर की थाप पर उत्सव मनाएंगे। सरहुल प्रकृति पूजा का प्रमुख पर्व है। जिसे आदिवासी समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। शोभा यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी सरहुल संचालन समिति के सदस्य विनोद लकड़ा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...