गुमला, मई 18 -- रायडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के बैनर तले सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान एडवोकेट इंदु पांडेय और बिंदेश्वर कुमार साहु ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।उन्होंने चाइल्ड हेल्प, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, महिलाओं व नाबालिगों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं पर चर्चा की। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को बहला-फुसलाकर महानगरों में ले जाकर शोषण किए जाने के मामलों के प्रति जागरूक किया।वक्ताओं ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों को समाज के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि किसी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बच्चों को मिली विधिक जानकारी इस मौके पर वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंश...