गुमला, अप्रैल 22 -- गुमला प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के एनएच-43 खटखोर के समीप बुधवार दिन के करीब 11 बजे ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सदर थाना क्षेत्र के करंज टोली निवासी 15 वर्षीय अभिषेक केरकेट्टा और 35 वर्षीय उदित किरण टोप्पो शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उदित किरण टोप्पो की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया,जबकि अभिषेक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। यह भी पढ़ें- भरनो में स्कूटी-बाइक की सीधी टक्कर में पांच घायल,एक रिम्स रेफर जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सपुर स्थित नानी के घर जा रहे थे। इसी दौरान खटखोर के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.