गुमला, मई 7 -- रायडीह। रायडीह भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को मांझाटोली स्थित बैरियर बगीचा में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नवनियुक्त प्रखंड के पदाधिकारियों का वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष कर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष चोकेन्द्र सिंह, सरिता देवी, कमलेश कुमार सिंह, दिनानाथ साहू, महामंत्री जुगल किशोर पांडेय, मंत्री जोगेन्द्र सिंह, रामलखन सिंह, यशोदा देवी, बिसु सोरेंग, बालमोहन साहू तथा कोषाध्यक्ष राजकिशोर साहू को फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।मौके पर वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से भाजपा की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए सभी वर्गों को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- करमपाल सिंह बने रायडीह ...