गुमला, फरवरी 17 -- गुमला प्रतिनिधि। डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण द्वारा मंगलवार को प्रखंड रायडीह अंतर्गत पंचायत नवागढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। तथा संबंधित लाभुकों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पंचायत अंतर्गत कूप निर्माण योजना, आम बागवानी, पशु शेड तथा अबुआ आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया। बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना के तहत रामबिलास सिंह के कूप, आम बागवानी एवं नाडेप संरचना का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कूप का निर्माण कार्य पूर्ण है तथा मुंडेर का निर्माण भी संतोषजनक रूप से किया गया है। योजना स्थल पर नाडेप का निर्माण किया गया है एवं आम बागवानी हेतु 01 ...