रायडीह के परसा में घर में घुस की वृद्धा की हत्या
गुमला, जून 21 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के परसा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर के भीतर वृद्धा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान फगनी उरांव (70वर्ष), पति स्व.सोमा उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फगनी उरांव गांव में अकेली रहती थी।
घटना का विवरण शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह अपने घर में सो गई थी। शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसी उसके घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा, तो फगनी उरांव मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.