रायकुंड पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से महिला का अधजला शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी
देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकुंड पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से सोमवार को लगभग 20 वर्षीय अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी रोहित दांगी ने मामले की जानकारी एसपी प्रवीन पुष्कर को दी । एसपी के आदेश पर जांच टीम घटना स्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल के आसपास 10 मीटर तक के गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया । इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह किसी व्यक्ति ने थाना प्रभारी रोहित दांगी को झाड़ियों में एक संदिग्ध अवस्था में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.