बहराइच, अप्रैल 25 -- तेजवापुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन में राम सुंदर पांडेय को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय महासचिव सुरेश कुमार शर्मा के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने लिया। वे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। मनोनयन के बाद नवनियुक्त प्रदेश महासचिव ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा, संयोजक सूरज शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...