धनबाद, अप्रैल 6 -- मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर की ओर से आयोजित मानस अधिवेशन के तृतीय दिवस पर रविवार को भक्तिभाव का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रातःकाल अयोध्या से पधारे राधेश्याम दास ने सीता-राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण पारायण किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीत गाकर और नृत्य कर पूरे परिसर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। साथ ही श्रद्धालु महिलाओं ने एक-दूसरे को माता सीता पर चढ़ा सिंदूर लगाकर मंगल कामनाएं कीं। पूरे क्षेत्र में राम-सीता विवाह के मंगल गीतों की गूंज सुनाई दी और वातावरण पूर्णतः राममय हो गया। विवाह अनुष्ठान के क्रम में पंडित ज्योति नारायण झा ने यजमान उज्ज्वल कुमार वर्मा एवं मनिका कीर्ति वर्मा से विधिवत फेरे संपन्न कराए और माता भगवती सीता को सिंदूर अर्पित कराया। इस अनुष्ठान ने धार्मिक परंपराओं और सांस्कृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.