मुरादाबाद, मई 28 -- नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में चल रही राम चरित मानस कथा में गुरुवार को कथा व्यास साध्वी पुष्पा रामायणी ने राम विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ मिथिला पहुंचते हैं। नगर भ्रमण को पुष्प वाटिका पहुंचते हैं। वहीं गौरी पूजन के लिए पुष्प लेने सीता आती हैं और दोनों एक-दूसरे के मन को भा जाते हैं। राम लक्ष्मण गुरु के साथ सीता स्वयंवर में पहुंचते हैं। जहां बड़े बड़े राजा धनुष'पिनाक'हिला भी नहीं पाते मगर राम गुरु की आज्ञा लेकर धनुष तोड़ देते हैं। जिसकी आवाज सुनकर परशुराम क्रोधित हो वहां पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- धर्म की स्थापना और राक्षसों के वध को हुआ श्रीराम का जन्म मगर राम अपनी विनम्रता से परशुराम का क्रोध शांत कर देते हैं। इसके बाद राजा जनक राम से सीता के विवाह के लिए राजा द...