सुल्तानपुर, जून 1 -- दोस्तपुर, संवाददाता कस्बे के शिवाला धाम में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में श्री धाम वृन्दावन से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर 'जय श्रीराम' के उद्घोष करते रहे।कथावाचक ने बताया कि मिथिला में आयोजित स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष भंग हो गया। इसके बाद माता सीता ने भगवान राम को जयमाला पहनाकर उन्हें अपना वर स्वीकार किया। इस प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया तथा परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- राम-विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धा...