सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक महर्षि वाल्मीकि नगर सेहरी खास में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में तीसरे दिन गुरुवार रात धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। इस दौरान श्रीराम और सीता के विवाह का मंचन देखकर श्रद्धालु हर्षित हो गए। श्रीराम दरबार का सामूहिक आरती उतारे जाने के बाद मंचन शुरू हुआ। जिसमें कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। स्वयंवर में पहुंचे कई राजा भगवान शिव का धनुष नहीं हिला पाए। लंका के राजा रावण के धनुष नहीं उठा पाने के दृश्य का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। भगवान श्रीराम ने गुरू की आज्ञा पाकर धनुष तोड़ने और राम-सीता के विवाह के दृश्य का मंचन किया। इस दौरान भगवान शिव के धनुष टूटने से क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार में पहुंचने और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के ...