गोरखपुर, सितम्बर 6 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता एलआईसी अभिकर्ता संघ (लियाफी) की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें राम विनय पांडेय अध्यक्ष, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री और प्रशांत कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।चुनाव में गोरखपुर मंडल के नौ जिलों के 20 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कुल 60 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर पैनल-ए के बस्ती शाखा के राम विनय पांडेय, महामंत्री पद पर गोरखपुर शाखा-3 के गिरिजेश कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर सलेमपुर के प्रशांत कुमार सिन्हा को 31 वोट मिले। पैनल-बी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आजमगढ़ शाखा-2 के विजय कुमार मिश्र, महामंत्री पद के जय प्रकाश यादव शाखा-1 गोरखपुर और कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार तिवारी खलीलाबाद को कुल 29 मत मिले। इस तरह पैनल...