प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के दौरान आईं हर्षा रिछारिया देशभर में छा गई थी, जो इन दिनों प्रयागराज में हैं। सनातनी प्रचारक हर्षा 27 दिसंबर को श्री कटरा रामलीला कमेटी के राम वाटिका परिसर में महिलाओं की आवाज बुलंद करने जाएगी। सर्वांगीण समृद्धि समाज उत्थान समिति की ओर से शक्ति सृजन एक यात्रा के अंतर्गत नारी जागृति सशक्तीकरण की ओर एक अभियान में हर्षा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इसमें महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर्षा रिछारिया समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रयागराज के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...