प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज। चित्रकूट से वाराणसी के बीच प्रस्तावित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर राम वन गमन मार्ग से जोड़ा जाएगा। यह मार्ग अयोध्या से शुरू होकर चित्रकूट के राजापुर तक बनाया गया है। जिसे कॉरिडोर से जोड़कर भविष्य में बुंदेलखंड से वाराणसी तक और अयोध्या तक कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में प्रयागराज से राजापुर तक कॉरिडोर के अंतर्गत सिक्स लेन रोड बनाई जाएगी। एनएचएआई, दिल्ली की मंजूरी के बाद कॉरिडोर योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में होने वाले कार्य के लिए कौशाम्बी की मंझनपुर व चायल तहसील के 92 और प्रयागराज की सदर तहसील से छह गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण के लिए एनएचएआई प्रयागराज के स्थानीय अधिकारियों ने अगस्त के दूसरे सप्ताह से सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा। सर्वे के दौ...