कौशाम्बी, नवम्बर 23 -- राम वन गमन मार्ग के निर्माण में लगी एक संस्था पर 8.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम हुआ है। महेवाघाट पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में राम वन गमन मार्ग का निर्माण कार्यदायी संस्था मदन इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड करा रही है। मिट्टी भराई का काम एमबीके इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इस संस्था के प्रोप्राइटर मोनू कुमार निवासी 312 नियर देवी बाला मंदिर सारउल जिला अलीगढ़ हैं। पीड़ित की मानें तो एमबीके इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोनू कुमार ने उसके दो डंपर 2.40-2.40 लाख रुपये पर महीने किराए पर लिए थे। किराएदारी का बाकायदा वर्क आर्डर भी दिया था। डंपरों से म...