सीवान, मार्च 27 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीरामकथा के सातवें दिन बुधवार की रात श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। जहां वृंदावन से पधारी कथावाचिका डॉ. लवी मैत्रेय शर्मा ने राम वनवास के मार्मिक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि अयोध्या के राजा दशरथ द्वारा राम को राजगद्दी देने के निर्णय के बाद माता कैकेयी के वरदान के कारण श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिला। पिता की आज्ञा मानते हुए श्रीराम ने इसे सहर्ष स्वीकार किया, जो उनके आदर्श चरित्र और आज्ञाकारिता का प्रतीक है। वनवास के दौरान सीता हरण और रावण वध के प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.