अमरोहा, अप्रैल 8 -- मंडी धनौरा। महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के छठे दिन मंगलवार को वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास श्रीहित कुलदीप कृष्ण महाराज ने राम वनवास का प्रसंग सुनाया, श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने बताया कि श्रीराम के विवाह के बाद राजा दशरथ ने उनके राज्याभिषेक का निर्णय ले लिया। इसे सुनकर पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठी। वहीं मंथरा द्वारा कैकयी को चढ़ाए जाने पर वह कोपभवन में चली गई। उन्होंने राजा दशरथ से राम के लिए 14 वर्ष का वनवास व भरत के लिए राजगद्दी की मांग की। यह सुन राजा दशरथ मूर्छित हो गए। वहीं राम ने जब यह सुना तो वह वन जाने को तैयार हो गए। उनके साथ सीता व लक्ष्मण भी वन को चल दिए। पूरी अयोध्या शोक में डूब गई। कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सचिन अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.