प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। अयोध्या से चित्रकूट तक बने राम वनगमन मार्ग पर प्रयागराज के शृंग्वेरपुर में 350 मीटर लंबाई में पड़ी दरार पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। सोशल मीडिया पर कार्यों की गुणवत्ता में भारी लापरवाही का वीडियो वायरल होने के बाद यह प्रकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक पहुंच गया है। मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधीक्षण अभियंता ओमकार भारती से कई बार बात की।

निर्माण कंपनी का निलंबन बातचीत के बाद पैकेज दो का कार्य कराने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी नई दिल्ली की एसएंडपी इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साल के लिए डिबार करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कंपनी को नोटिस देते हुए चेतावनी दी गई है कि पंद्रह दिनों में मरम्मत कार्य पूरा नहीं कराया जाता है तो थर्ड पार्टी के जर...