प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट तक निर्माणाधीन 210 किमी लंबे राम वनगमन मार्ग के अंतर्गत शृंग्वेरपुर धाम में बन रहे सिक्स लेन पुल का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब पुल के शेष 120 मीटर लंबाई के स्पैन रखने का कार्य शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड ने इस पर स्टील गर्डर एक महीने के भीतर लांच करने की योजना बनाई है। शृंग्वेरपुर धाम में गंगा पर 1200 मीटर लंबाई के सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य एक फरवरी 2024 से शुरू किया गया था। राम वनगमन मार्ग के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ के अवतारपुर से कौशाम्बी के मूरतगंज के बीच तीस किमी फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें धाम पर पुल निर्माण के लिए 40 पिलर के बीच कुल 38 स्पैन रखे जाने थे। इसमें 60-60 मीटर की दूरी पर 36 स्पैन रखे जा चुके हैं। जबकि 120-120 मीटर ल...