दरभंगा, मार्च 28 -- दरभंगा। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री रामनवमी महामाहोत्सव का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। भगवान श्री राधाकृष्ण व बलदेव जी के स्वरूप को भगवान श्री सीताराम-लक्ष्मण के स्वरूप में आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:30 बजे मंगला आरती के साथ हुई। उसके बाद सुबह 7:30 बजे भगवान का भव्य श्रृंगार दर्शन हुआ। 11 बजे से भगवान श्री सीताराम, लक्ष्मण व हनुमान जी का महाभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान की महाआरती की गयी। सभी भक्त भगवान श्रीराम के प्रकट्य उत्सव पर हरिनाम संकीर्तन के धुन में झूम उठे। इससे पूर्व शहर में नगर संकीर्तन का भी आयोजन किया गया था। इसमें सैकड़ों की संख्या के भक्त शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.