सिद्धार्थ, मार्च 1 -- सोहना। भनवापुर क्षेत्र के कमसार गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आठवें दिन शुक्रवार रात राम राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक देवी ज्योति किशोरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग और धर्म स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम राज्य केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि न्याय, करुणा, प्रेम और समरसता का आदर्श मॉडल है। श्रीराम के जीवन से युवाओं को धैर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर आचार्य दुर्गेश शुक्ल, मनीष गुप्त, विनय तिवारी, सचिन तिवारी, शिवा विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...