राम रहीम रोड से बाइक की चोरी
मधेपुरा, जून 9 -- मधेपुरा। शहर के राम रहीम रोड में बाइक की चोरी होने की शिकायत सदर थाना को दी गई है। श्रीपुर वार्ड 12 निवासी शिव नंदन यादव के पुत्र शशिभूषण यादव ने बताया कि दोपहर में वे अपना मोटर साईकिल गाड़ी रजि० नं. बीआर-43-यू-3365 को राम रहीम रोड में पीसीसी ढलाई रोड के निकट पर लगाकर अपने मित्र के यहां गये थे। कुछ देर बाद निकले तो वहां से उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चल सका। उन्होंने बताया कि चोरी गये मोटर साईकिल का विडियो फुटेज बगल के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा देखने से एक चोर का चेहरा मेरा मोटर साईकिल ले जाते हुए देखा गया है। लेकिन मोटर साईकिल ले जाते चोर का चेहरा से पहचान नहीं हो सका है। उन्होंने थानाध्यक्ष से बाइक बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.