रामपुर, मई 15 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फ्रैंडस कालोनी में बनी राम-रहीम बिल्डिंग एक बार फिर सुर्खियों में आई है। इस बार कुछ लोगों ने मकान मालिक की गैर मौजूदगी में घर के ताले तोड़ लिए। सीसीटीवी और इंटरनेट कनेक्शन क्षतिग्रस्त करने के बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मकान मालिक ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- किराएदार के गोदाम का ताला तोड़ा, एफआईआर दर्ज बताते चलें कि इससे पहले भी बिल्डिंग पर कब्जे को लेकर फायरिंग हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। फ्रैंडस कालोनी स्थित राम-रहीम बिल्...