राम-रहीम कोठी प्रकरण में पुलिस पर गंभीर आरोप, एडीजी ने बैठाई जांच
रामपुर, मई 20 -- सिविल लाइंस के चर्चित राम-रहीम कोठी प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मामला अपर पुलिस महानिदेशक तक पहुंच गया है, जिस पर एडीजी जोन-बरेली ने जांच बैठा दी है। एसपी को जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर, एसपी ने जांच प्रारंभ कर दी है। मालूम हो कि सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फ्रेंड्स कालोनी में करोड़ों की राम-रहीम कोठी है। जहां पूर्व में कई बार फायरिंग हो चुकी है, मुकदमें चल रहे हैं। बीते सप्ताह से राम-रहीम बिल्डिंग फिर चर्चाओं में है। कोठी निवासी नगमा खान का कहना है कि 11 मई को वह एक मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आई थी। जिस कारण उन्होंने घर पर ताला डाल दिया था। नगमा का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में कई लोग उसके मकान पर आए और ताले तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि सबसे पहले उन्होंने सीसीटीवी की डीबीआर निकाल ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.