शाहजहांपुर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राममुरारी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने माडल,चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन ग्राम सालपुर नवदिया के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने माडल, चार्ट्स और प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में स्वचलित माडल्स ने ध्यान आकर्षित किया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर प्यूरिफायर, सोलर सिस्टम, सिंधु घाटी सभ्यता, मानव हृदय, वन संरक्षण, जल संरक्षण, हिन्दी, अंग्रेजी आदि विषयों पर आधारित माडल, प्रोजेक्ट और चार्ट प्रदर्शित किए गए। विद्यालय निदेशक डा. चीना गर्ग ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.