गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद। जनपद में राम मिलन नए जिला क्रीड़ा अधिकारी बने हैं। उन्होंने सोमवार को जिम्मेदारी संभाली। महामाया स्टेडियम के सभी प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया। क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन अलीगढ़ से आए हैं। वह जिमनास्टिक के प्रशिक्षक हैं। उन्होंने पहले दिन महामाया स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य और खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। कहा कि स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का संचालन कराना प्राथमिकता है। इसके बाद जिम चालू कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...