राम मिलन अध्यक्ष, अम्बरीश वर्मा बने मंत्री
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- कृषक समाज इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में इकाई संरक्षक लखपति भारती की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में राम मिलन को अध्यक्ष, अम्बरीश कुमार वर्मा को मंत्री रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष और अरुण कुमार पाण्डेय को ऑडिटर चुना गया। इसके अलावा राकेश कुमार को प्रथम उपाध्यक्ष ज्योति वर्मा को द्वितीय उपाध्यक्ष और बबलू कुमार को उपमंत्री बनाया गया। जिला पार्षद के रूप में अम्बरीश कुमार वर्मा, ओम प्रकाश यादव, सौरभ गुप्ता, देवेन्द्र सिंह और मुकेश कुमार का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इकाई संरक्षक लखपति भारती एवं पूर्व मंत्री व अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.