समस्तीपुर, मार्च 28 -- मोहिउद्दीननगर, निसं। स्थानीय राम जानकी मंदिर ठाकुरवाड़ी से रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य राम महोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे एवं रथ से सजी धजी शोभायात्रा मठ प्रांगण से शुरू होकर बलुआही मंदिर, शंकर चौक, बीच बाजार, पासवान चौक होते हुए पुन: राम जानकी मंदिर प्रांगण पहुंचा। जहां धूमधाम से राम महोत्सव मनाया गया। डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी के नेतृत्व में पुलिसिया व्यवस्था चौकस रही। शोभायात्रा मे विधायक राजेश कुमार सिंह, राज कपूर सिंह, धर्मवीर कुमार कुंवर, रिंकू सिंह आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...