आरा, अक्टूबर 12 -- आरा। निज प्रतिनिधि श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार में समाजवादी चिंतक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया का पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने की। समारोह का उद्घाटन प्रो विजय सिंह मुखिया और समाजवादी नेता श्याम कुमार मुन्नू ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। लोजपा नेता श्याम कुमार मुन्नू ने कहा कि लोहिया जी समाजवाद के प्रखर प्रहरी एवं आज़ादी के अग्रदूत थे। समारोह को सत्यनारायण यादव, पिंटू सिंह, सुदर्शन सिंह, संजय यादव, सूर्यदेव राम, चंद्रमा सिंह, नन्दा यादव, कामेश्वर सिंह, रमेश साह, सत्यवीर यादव, महेश पासवान, भिखारी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। इधर, पीरो के धर्मशाला परिसर से सटे चौक पर समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी गयी। अध्यक्षता चंदेश्...