अयोध्या, सितम्बर 3 -- अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर सर्च कमेटी द्वारा ट्रस्ट को 6 नाम शार्टलिस्ट करके दिए थे। इनमें तीन नाम पहली प्राथमिकता और तीन नाम दूसरी प्राथमिकता के तौर पर रखे गए थे। पहली प्राथमिकता वाले तीन नामों में दो सेना के अफसर थे। अंतिम मुहर जीतेंद्र मिश्र के नाम पर लगी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि सीईओ पद के लिए आए 5500 से अधिक आवेदनों में से सर्च कमेटी ने लंबी प्रक्रिया के बाद छह नामों को शॉर्टलिस्ट किया। कमेटी में शामिल सदस्यों और इसके सचिव समीर पांडा ने इस पूरी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। आवेदनों की बड़ी संख्या में से योग्य उम्मीदवारों की छंटनी के बाद छह नामों को अंतिम रूप देकर ट्रस्ट के सामने...