लखनऊ, जून 7 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) के चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब हो गये। साथ ही इसे ट्रस्ट के लिए शर्मनाक बताया है। सपा प्रमुख ने इस मामले में अदालत से स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्थ...