संवाददाता, मार्च 26 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रभु राम हमारे आदर्श हैं और उनमें हमारी आस्था है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर झूठी कहानी गढ़ती है और छलावा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर विरोधी नहीं रही है। प्रभु श्रीराम का मंदिर बन गया है और दर्शन-पूजन के लिए आया हूं। पूर्व सीएम ने राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का दर्शन-पूजन करके सोनिया गांधी के स्वस्थ होने और कांग्रेस की मजबूती की कामना करूंगा। उन्होंने कहा कि देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत है। अभी समस्या और बढ़ने के आसार है। इसलिए जनता सजग हो जाए और झूठ बोलने वालों से सावधान रहे। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.