नई दिल्ली, जून 29 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर मामले को दबाने और बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया। अयोध्या में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवान राम को चढ़ाए गए आभूषण, सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और नकदी की बड़े स्तर पर चोरी हुई है। केजरीवाल ने कहा, "भगवान राम के घर में महा डकैती हुई है। भगवान राम के आभूषण, उनका हार, उनकी पादुका, उन पर चढ़ाए गए चांदी, सोना, हीरे-जवाहरात, करोड़ों-अरबों रुपए का कैश और ना जाने क्या-क्या चोरी हो गया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में छोटे कर्मचारियों को फंसाकर बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा, "फर्जी एसआईटी, फर्जी एफआई...