राम मंदिर में सात दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू, राष्ट्रपति के आगमन पर होगी पूर्णाहुति
संवाददाता, मार्च 13 -- श्रीराम मंदिर के दूसरे तल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के यजमानत्व में 19 मार्च को स्थापित होने वाले श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए मध्याह्न 12 बजे के बाद प्रतीकात्मक कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से लक्ष्मण किला तक निकाली गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य यजमान व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने प्रायश्चित कर्म/पूजन किया। इसके अन्तर्गत उन्होंने क्षौर कर्म कराकर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मां सरयू के पुण्य सलिल में डुबकी लगाई। पुनः श्रीराम जन्मभूमि यज्ञशाला में नौ कुण्डीय हवन-पूजन के लिए पंचांग पूजन, वेदी पूजन के साथ अन्य कर्मकांड शुरू हुए। इसके साथ चतुर्वेदों व विविध ग्रंथों का पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.