अयोध्या, जुलाई 28 -- अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद से मची उधल-पुथल के कारण ट्रस्ट महासचिव चंपतराय, दूसरे ट्रस्टी डा अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को त्यागपत्र देना पड़ा। त्यागपत्र देकर व्यवस्था से दूर हुए चंपतराय व डा. अनिल मिश्र के अलावा गोपाल राव को भी परिसर की जिम्मेदारी से मुक्त होना पड़ा। इसके चलते राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए बनाए जाने वाले वीआईपी एवं वीवीआईपी पास पर ग्रहण लग गया है। हाल यह है कि विशिष्ट एवं सुगम दर्शन के करीब 15 सौ पास में से एक सैकड़ा पास भी नहीं बन रहे हैं। यद्यपि कि अनेक वीआईपी कभी सुग्रीव किला के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र तो कभी रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यहां 65 साल से अधिक बुजुर्ग व उनके एक अटेंडेंट का पास तत्काल काउंटर पर बनाया जाता है। इसक...