अयोध्या, अगस्त 14 -- अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के बाद से कई बदलाव किए जा रहे हैं। गणना प्रक्रिया में बड़े बदलाव के बाद अब पूजा व्यवस्था में भी बदलाव हो रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के सभी अर्चक अब एक समान ड्रेस में नजर आएंगे। 15 अगस्त से मंदिर में नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। नए ड्रेस कोड के तहत सभी अर्चक पीत वस्त्र धारण करेंगे। गर्मी के मौसम में अर्चकों के लिए नीचे धोती और ऊपर बिना सिले हुए अग वस्त्र निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि अर्चकों के ये अंगवस्त्र कंधे पर रखने के लिए होंगे यह बिना सिले हुए रेशमी वस्त्र होंगे। इसका फैसला ट्रस्ट की पिछली बैठक में किया गया था।मौसम के बदलाव के साथ अलग-अलग ड्रेस मौसम में बदलाव के साथ वस्त्र की प्रकृति बदलेगी, लेकिन उसका रंग पीत ही रहेगा। शरद ऋतु और ठंड के मौसम में अर्चको...