अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या। राम मंदिर में पहली बार आद्य गुरु रामानंदाचार्य की 726 वीं श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर अलग-अलग की तरह के आयोजन किए गये। माघ कृष्ण सप्तमी के पर्व पर शनिवार को जयंती के मुख्य पर्व पर मंदिर में उत्सव के आयोजन के लिए भगवान को पीत वसन से अलंकृत कर पूजन की तैयारी की गयी। मध्याह्न 12 भगवान की राजभोग आरती के पहले गर्भगृह के बाहर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व विहिप के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने आद्य वैष्णवाचार्य का चित्र पट रखकर पंचोपचार पूजन किया। इसके उपरांत भगवान को राजभोग के साथ आचार्य चरण में भी भोग प्रसाद अर्पित कर भगवान के साथ उनकी आरती उतारी गयी। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास, डा. अनिल मिश्र व विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज एवं गोपाल राव सहित अन्य मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.