राम मंदिर में दान के सिक्के गिनेंगी मशीनें? शिरडी से लौटकर ट्रस्ट ने शुरू की तैयारी
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने राम मंदिर की दान प्रबन्धन व्यवस्था को और पारदर्शी, सुगम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में पहल की है। इसी उद्देश्य से शिरडी के साईं मन्दिर गई न्यास की टीम वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत अध्ययन कर लौट आई है। टीम अब अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें दान की गणना के लिए मशीनों के इस्तेमाल, सोने-चांदी के सुरक्षित भंडारण और दानदाताओं के लिए बेहतर सुविधाओं जैसे सुझाव शामिल होंगे। न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र (रिटायर्ड) और सचिव जगदीश आफले के नेतृत्व में टीम ने शिरडी में दान प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया। वहां की धार्मिक, सामाजिक और सेवाभावी गतिविधियों के साथ सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं भी देखीं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.