राम मंदिर में चोरियों के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि हवन
बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। अयोध्या राम मंदिर से चंदा, चढ़ावा एवं रामशीला से जुड़ी चोरियों के खिलाफ मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के सदस्यों ने शंकरपुर स्थित भवानी मंदिर में बुद्धि-शुद्धि हवन यज्ञ किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने कहा कि जनता की आस्था, धार्मिक भावनाओं और जनसहयोग से प्राप्त धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि बुद्धि- शुद्धि हवन- पूजन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, अनियमितता और जनता के विश्वास से खिलवाड़ करने वाली मानसिकता के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है। इस दौरान धनजी यादव, आशुतोष ओझा, रोहित चौबे, नीतीश गिरि, दिग्विजय यादव, राहुल तिवारी , प्रियांशु तिवारी, रवि तिवारी आदि थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.