वरिष्ठ संवाददाता, जून 22 -- Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर नया विवाद सामने आया है। सिंधी समाज ने साल 2021 में राम मंदिर निर्माण के लिए अर्पित की गई 200 किलो चांदी की ईंटों के संबंध में चिंता जताई है। विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजू मनवानी का आरोप है कि उन्हें आज तक न तो दान की कोई रसीद मिली और न ही इन ईंटों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई। डॉ. राजू मनवानी का कहना है कि दुनियाभर के सिंधी समाज के सहयोग से 26 जनवरी 2021 को 200 चांदी की ईंटें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को सौंपी गई थीं, ईंटों पर समाज के देवता झूले लाल की तस्वीर थी। इस कार्यक्रम में 12 देशों से सिंधी समाज के प्रतिनिधि अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें साझा करते हु...