गोंडा, जून 21 -- गोण्डा। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के दानपात्र से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को गांधी पार्क चौराहा पर जनजागरण एवं प्रतीकात्मक भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा 'अज्जू पंडित' ने कहा कि श्रीराम मंदिर की दानराशि के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने दानपात्र से जुड़े सभी अभिलेखों का स्वतंत्र ऑडिट कराने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। कार्यक्रम में अंजू सिंह, गायत्री सिंह, मंजू देवी, योगेश प्रताप सिंह, जय प्रकाश यादव, अविनाश कुमार, दिलदार हुसैन, शिवनाथ गुप्ता, रामकुमार, ओम प्रकाश यादव, प्र...