एटा, जुलाई 7 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा-चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आशिक हुसैन भोले के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ चंदा दिया। उसे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी से धार्मिक कार्यों में खर्च होना चाहिए। यदि चंदे के दुरुपयोग, गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती हैं। संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर पारदर्शिता, जवाबदेही और धार्मिक संस्थाओं में ईमानदार व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। पदयात्रा में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, गंगा सहाय लोधी, सुरेंद्र सिंह यादव, राके...